जौनपुर : आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में कल रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर : आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में कल रक्तदान शिविर का आयोजन

# अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए डॉ जेपी दूबे ने किया अपील

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              कस्बे के पुरानी बाजार स्थित आरके हॉस्पिटल एवं ब्लड कंपोनेंट सेंटर में अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। 14 जून को पूरा विश्व रक्तदान कर अपने सामाजिक सरोकार को निभाता है उक्त बातें हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ जेपी दूबे ने विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर कर कही।
डॉ दूबे ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस के मद्देनजर रक्तदान पखवाड़े का आयोजन किया गया जिसमें तमाम प्रबुद्ध जनों ने रक्तदान कर अपनी सेवा कार्य में सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता बल्कि बहुत सारे फायदे होते हैं। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा और रक्तचाप संतुलित रहता है। कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है। नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं, लीवर स्वस्थ रहता है और मोटापा पर असर पड़ता है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि शरीर की रक्त प्रतिरोधक क्षमता लगातार बढ़ती है। उन्होंने अपील किया कि 14 जून को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।
Previous articleजौनपुर : बारातियों से भरी जीप कंटेनर से टकराई, 18 नाबालिग बच्चे घायल
Next articleजौनपुर : अनीता हास्पिटल में कल रक्तदान शिविर का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?