जौनपुर : ईवीएम मशीन का डेमो कराकर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
तहसील परिसर में चुनाव आयोग द्वारा आम लोगों के लिए ईवीएम मशीन लगाई गई है। मशीन का डेमो देकर आपरेटर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं यह मशीन लोगों के आकर्षक का केंद्र बनी हुई है।
ईवीएम मशीन के ऑपरेटर अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग मशीन पर अपना डेमो देते है। डेमो देखने के बाद वो वी पैट पर अपनी वोट भी कन्फर्म करते है।

















