जौनपुर : उचक्कों ने पार किया 70 हजार रूपए

जौनपुर : उचक्कों ने पार किया 70 हजार रूपए

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपया निकाल कर जा रहे युवक का थैला उचक्कों ने पार कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।क्षेत्र के छताई कलां गांव निवासी श्रीराम प्रजापति पुत्र भुल्लर बुधवार दोपहर मकान निर्माण के लिए स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से पचास हजार रुपए निकालकर बाहर लगे एटीएम से बीस हजार रुपये निकाला।

पैसों को थैले मे रखकर सायकिल से घर जा रहा था। खुटहन मार्ग स्थित पड़ाव के समीप युवक की सायकिल पंचर हो गई। वह बगल में मिस्त्री के पास पहुंचा इसी बीच उचककों ने सायकिल की हैंडिल में टंगा थैला लेकर भागने निकले। युवक ने पीछा किया लेकिन दो की संख्या में उचक्के ठकठौलिया गांव में पहुंचकर गायब हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि जानकारी मिली जांच के लिए पुलिस को भेजा गया है।
Previous articleफिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट ली गई 200 किलो चांदी
Next articleजौनपुर : कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?