जौनपुर : उदयपुर की घटना के विरोध में बजरंग दल ने किया उग्र प्रदर्शन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े हिन्दू युवक कन्हैया लाल की दुकान में घुस कर आतंकवादी मानसिकता के मुस्लिम युवकों द्वारा नृशंस हत्या की गई थी। उदयपुर में हत्या के बाद इस्लामिक जेहादी हत्यारों ने धमकी भरा वीडियो भी जारी किया था, जिससे संपूर्ण भारत के हिंदू समाज सहित विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

इस जघन्य घटना के विरोध में बजरंग दल के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के वाजिदपुर तिराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। जिला संयोजक विजय सिंह के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला जलाने की कोशिश की गई, जिसे प्रशासन काफी मान मनौवल के बाद स्थगित कर दिया गया। जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद डॉ राकेश चंद्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकवादी मानसिकता के लोगों को यह देश और समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और सरकार से मांग किया इन्हें जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए और शासन प्रशासन इस ढंग से काम करे कि ऐसे लोग फलने-फूलने ना पाए तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। हमारे धार्मिक स्थल, गौ माता तथा बहू बेटियां सुरक्षित हों।


















