40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : एडीएम ने किया प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ

जौनपुर : एडीएम ने किया प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ

# मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत लगनशील एवं परिश्रमी सभी संवर्ग के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश के द्वारा किया गया।
यह कोचिंग जनपद के जनक कुमारी इंटर कॉलेज में संचालित की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस कोचिंग माध्यम से अधिक से अधिक प्रतियोगी विद्यार्थियों को लाभ दिया जाएगा। प्रतिभाशाली एवं उत्साही छात्र-छात्राओं को परीक्षा से पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण देने का कार्य किया जायेगा, तकनीकी युग में बच्चों को अच्छी तैयारी कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र राज डिग्री कॉलेज डॉ मनोज वत्स ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस आदि के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्राचार्य जंग बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पढ़ने वाले छात्र, छात्राओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई विद्यार्थी पढाई करें। टाइम मैनेजमेंट के लिए कैलेंडर अवश्य बनाएं। कार्यक्रम का संचालन  विपनेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रमेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, विनोद राय, डॉ देवमणि दुबे, डॉ विवेक यादव, डॉ कर्म चंद यादव, लाल सिंह मौर्य, लाल बहादुर यादव, संदेश श्रीवास्तव, राज कुमार यादव, धर्मेंद्र प्रजापति, श्रीप्रकाश दुबे, संत कुमार आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409007
Total Visitors
392
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This