जौनपुर : एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा- बच्चा सुरक्षित
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के गोरारी गांव निवासी एक प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।गोरारी गांव की रीमा देवी पत्नी चंद्रेश गर्भवती थी। बुधवार की भोर में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन ने काल करके एम्बुलेंस बुलवाया।



















