शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 तहसील के निर्माणाधीन सभागार में मंगलवार सायं उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने लेखापालों संग बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेखपालों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी ईमानदारी के साथ कराएं। समाधान दिवसों पर दिए गए प्रार्थना पत्रों के अलावा बाकी दिनों में अपनी समस्या को लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का निदान तत्परता के साथ करें। उन्होंने कहा लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होना तय है। एसडीएम ने बैठक में शामिल सभी लेखपाल से उनके कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कुछ लेखपाल को फटकार भी लगाई।