जौनपुर : कथक नृत्य व चित्र कला प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद की कला एवं साहित्य के क्षेत्र की अग्रणी संस्था संरकार भारती जौनपुर द्वारा ग्रीष्मावकाश में चित्रकला एवं कथक नृत्य की 20 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ बीआरपी इंटर कालेज में मुख्य अतिथि सुबास चन्द्र सिंह प्रधानाचार्य, कार्यक्रम अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ संरक्षक, विशिष्ट आतिथि सुजीत कुमार प्रान्त महामंत्री, संस्था अध्यक्ष डॉ ज्योति दास ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन करके किया।

कार्यशाला के उद्घाटन तत्पश्चात संस्था का ध्येय गीत डॉ ज्योति दास, ज्योति श्रीवास्तव व विष्णु जी ने प्रस्तुत किया। कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कार भारती जौनपुर एवं राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला आयोजित हो रही है जिसमें क्रमश: 10 वर्ष से 17 वर्ष तक तथा 18 से 25 वर्ष तक के बालक/ बालिका प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रशिक्षण उपरांत बालिका बालिकाओं की प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। इसी क्रम में संस्कार भारती जौनपुर एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में बीआरपी इंटर कॉलेज के सौजन्य से 20 दिवसीय कथक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमें 10 वर्ष से ऊपर के बालका बालिका प्रतिभाग कर सकते है। प्रशिक्षणोपरान्त मंचीय प्रदर्शन भी किया जायेगा।


















