जौनपुर : पिटाई कर बाल काटने का पत्नी ने लगाया अपने पति पर आरोप

जौनपुर : पिटाई कर बाल काटने का पत्नी ने लगाया अपने पति पर आरोप

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत अंगुली गाँव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह मंगलवार की रात उसे रस्सी से बांध पिटाई के बाद उसके सिर के बाल काट दिए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

गाँव निवासी प्रियंका देवी का आरोप है कि चार साल पूर्व उसका विवाह दलसिंगार गौतम के साथ हुआ था। उसकी गोंद में तीन साल की एक बच्ची भी है। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही दलसिंगार उसे दहेज के लिए आये दिन प्रताड़ित करता रहा है। मंगलवार की रात उसे रस्सी से बांध कर पीटा। शोरगुल सुन पड़ोसियो के आ जाने पर वह उसके सिर का बाल काट कर फेंका दिया।
Previous articleजौनपुर : कथक नृत्य व चित्र कला प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन
Next articleजौनपुर : राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा पूर्वांचल- डॉ दुर्गेश यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?