39.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : कांग्रेस का वजूद बचाने के लिए नेहरू परिवार के साये से निकलना होगा बाहर- सिराज मेंहदी

जौनपुर : कांग्रेस का वजूद बचाने के लिए नेहरू परिवार के साये से निकलना होगा बाहर- सिराज मेंहदी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव नतीजों में मिली शर्मनाक हार के बाद अब जरूरत है कि कांग्रेस नेहरू परिवार के साये से बाहर निकले और समूह-23 के सुझावों के तहत आगे बढ़े। यह कहना है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य विधान परिषद के पूर्व सदस्य सिराज मेंहदी का जो पार्टी की मुसलसल घटती लोकप्रियता से काफी आहत हैं।उनका यह भी कहना है कि पार्टी कि सर्वोच्च अधिकार प्राप्त कमेटी चापलूसों की जमात बन कर रह गई जहां बैठे नेता शीर्ष नेतृत्व को आईना दिखाने की बजाय उसे गुमराह करने का किरदार निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रिंयका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन से लेकर प्रचार की सम्पूर्ण जिम्मेदारी वह स्वयं निभा रही थी ऐसे में चुनाव में शर्मनाक नतीजों की जिम्मेदारी भी नैतिक रूप से लेते हुए उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री मेंहदी ने कहा कि चुनाव नतीजों की समीक्षा के लिए सीडब्लूसी की आहूत बैठक में चमचों और चापलूसों ने जिस तरह भूमिका निभाई वह निंदनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि आज सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों से लड़ने के लिए नेहरू परिवार का मोह त्याग कर पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की जरूरत है। उन्होंने समूह 23 के नेताओं से आग्रह किया कि पार्टी को बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए और एक स्वर में नेहरू परिवार से पद छोड़ने की मांग करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के आमजनों और कतिपय चापलूस नेताओं को यह समझना होगा कि अगर कांग्रेस का वजूद समाप्त हो गया तो उनका भी कोई वजूद नहीं रहेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37277902
Total Visitors
862
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अंतर्प्रान्तीय तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार व  साढ़े 21 किलो 450 गांजा बरामद

अंतर्प्रान्तीय तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार व  साढ़े 21 किलो 450 गांजा बरामद जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This