जौनपुर की मासूम बेटी ने किया अपने जन्मदिन पर पुनः अनूठी पहल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार की सबसे छोटी सदस्य अतुलिका सिंह ने एक बार फिर से मानवता की मिशाल पेश किया और अपने जन्मदिन पर विशेष रूप से हर बार की तरह अलग ढंग से मनाया। अतुलिका ने इस बार अपना जन्मदिन राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन संस्था के विकलांग बच्चों के बीच में और सदर अस्पताल के वार्डों में जिन महिलाओं ने बेटी को जन्म दिया था उनको मिठाई खिलाकर और गिफ्ट देकर मनाया और विकलांग बच्चों से ही केक कटवाया।



















