जौनपुर : केराकत पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन में केराकत पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सूचना सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय ने अपने हमराहियों के साथ चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मिथुन पुत्र गब्बू लोना को सरायबीरू से गिरफ्तार किया। वहीं पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त कौशल सिंह पुत्र राजनाथ सिंह निवासी अकबरपुर को केराकत पुलिस ने गुरुवार की अपराह्न गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

















