जौनपुर : गड्ढा युक्त सड़क देखकर पूर्व सांसद केपी सिंह ने जताई नाराजगी
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के पटैला ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज मखदुमपुर के प्रांगण में बूथ संख्या 323, 324 पर रविवार को पूर्व सांसद केपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया और साथ ही खुटहन से पटैला बाजार के गड्ढा, कीचड़ युक्त जर्जर सड़क को देखकर नाराजगी जताई। इसी मौके पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से फोन पर बात कर कहा कि इस सड़क को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त कराया जाए।


















