42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : गरीब मरीज का नि:शुल्क ऑपरेशन कर डॉ अभय प्रताप ने बचाई जान

जौनपुर : गरीब मरीज का नि:शुल्क ऑपरेशन कर डॉ अभय प्रताप ने बचाई जान

# धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने दरियादिली दिखाते हुए एक गरीब असहाय मरीज का निशुल्क आपरेशन कर गरीब की जान बचा कर मानवता की मिसाल कायम की है। एसआरएस हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर मछलीशहर पड़ाव जौनपुर के डॉक्टर अभय प्रताप ने दुर्गा प्रसाद गुप्ता निवासी समोधपुर थाना सरपतहां, जौनपुर को एक नई जिंदगी प्रदान किया। जो तथाकथित सामाजिक संस्थाओं के लिए एक सबक है।बताते चलें कि दुर्गा प्रसाद की 3 माह पहले छत से गिरने के कारण कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। जिसके उपचार के लिए जिला अस्पताल के साथ कई प्राइवेट हॉस्पिटल में गये लेकिन ऑपरेशन नहीं किया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि इनके अंदर खून बहुत कम है और इनके पास और कई गंभीर बीमारी है। जिसे कारण इनका ऑपरेशन संभव नहीं है। अपनी जिंदगी को भगवान के भरोसे रखकर समय काट रहे थे कि इसी दौरान कालीकुत्ती निवासी प्रीतम सिंह से मुलाकात हुई और उन्होंने डॉ अभय प्रताप के यहां चलने की सलाह दी। डॉक्टर साहब के यहां जाने के बाद दुर्गा प्रसाद की पूरी स्थिति से अवगत कराया तब डॉक्टर साहब ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए मरीज का नि:शुल्क ऑपरेशन व दवा का पूरा खर्चा तकरीबन 2 लाख से अधिक उठाने की बात कही और डॉ अभय सिंह और एनेस्थेसिया डॉक्टर विवेक शुक्ला ने सफल ऑपेरशन को उन्हें नवजीवन दिया इसके बाद कई सामाजिक संस्थाओं ने दुर्गा प्रसाद का निशुल्क इलाज कराने की बात कही लेकिन डॉक्टर साहब ने दुर्गा प्रसाद का नि:शुल्क ऑपरेशन व दवा कर नई जिंदगी दी। डॉक्टर साहब ने बताया कि इस तरह की सेवा ही सही मायने में ईश्वर की पूजा होती है उसकी जान बचाने से मुझे जो खुशी हो रही है उसका बयां शब्दों में नहीं किया जा सकता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37414928
Total Visitors
1093
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This