जौनपुर : गिट्टी लदी ट्रक सड़क किनारे खंदक में पलटी, चालक घायल

जौनपुर : गिट्टी लदी ट्रक सड़क किनारे खंदक में पलटी, चालक घायल

# कोकना के महादेव शिक्षण संस्थान के पास हुआ हादसा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के कोकना गॉव स्थित महादेव शिक्षण संस्थान के पास रविवार की अलसुबह सतना से अम्बरी जा रही गिट्टी लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया जिससे ट्रक चालक गम्भीर ररूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।आजमगढ़ के भेड़िया मलगाँव निवासी जिलेदार मौर्य की गिट्टी लदी ट्रक सतना से बदलापुर होते हुए अम्बारी जा रही थी।

आजमगढ़ के ही ससना गॉव निवासी चंद्रसेन मौर्य ट्रक चला रहे थे। चालक ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे खुटहन के कोकना गॉव के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक अचानक उनकी दिशा में आ गयी। प्रतीत हुआ कि सामने आ रहे ट्रक चालक को झपकी आ गयी। उसे बचाने के चक्कर मे ट्रक पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे ट्रक से किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुचाया। चालक को सीने और पैर में काफी चोटें आई है।
Previous articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Next articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?