जौनपुर : गिरीश यादव को दोबारा मंत्री बनाये जाने पर भाजपाइयो में हर्ष
मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
सदर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीत दर्ज कर गिरीश चन्द्र यादव को मंत्री बनाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।कृष्णानंद राय ने बताया कि विकास खण्ड करंजाकला के सैदपुर पनियरिया गांव निवासी पेशे से वकील रहे गिरीश छात्र जीवन के दौरान अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़कर 2005 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए।


















