जौनपुर : गैर इरादतन हत्या के चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : गैर इरादतन हत्या के चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

# परिजन शव लेकर शुक्रवार की देर शाम कोतवाली पहुंच किया था हंगामा

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                बहन के ससुराल वालों की पिटाई से घायल हुए भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर मौत हो गई। बहन के मायके वालों ने शव लेकर देर रात को केराकत कोतवाली में जमकर हंगामा किया। वे आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। कोतवाली पुलिस द्वारा चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मामला शांत हो गया।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के अमिहित गांव की बहू अनामिका भारती की उसकी सास आशा, ननद रेनू और देवरों संदीप और बीरेंद्र ने किसी बात को लेकर पिटाई कर दी थी। इसकी जानकारी जब अनामिका की मां और भाइयों को हुई तो वे घटना के कारणों को जानने और समझाने अमिहित पहुंच गए। आरोप है कि अनामिका की सास ननद और देवरों ने उसकी मां और भाइयों की भी पिटाई की जिसमें एक भाई सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी के एक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। मृतक सचिन अजमगढ़ जिले के अछिया निहोरगंज का रहने वाला था। पुलिस गिरफ्तार हुए आरोपियों को सुगंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायलय भेजा।
Previous articleजौनपुर : अजय पांडेय अध्यक्ष, संतोष सिंह मंत्री निर्वाचित
Next articleजौनपुर : बीडीओ मुफ्तीगंज ने किया औचक निरीक्षण, मची रही अफरा-तफरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?