जौनपुर : गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से धुआं निकलने से मचा हड़कंप
# खेतासराय स्टेशन पर मरम्मत के बाद आधा घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
शनिवार की दोपहर मुम्बई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस के गार्ड के डिब्बे के पहिए से धुआं निकलने की सूचना से रेल विभाग में हड़कंप मच गया। खेतासराय स्टेशन पर आधा घंटा ट्रेन रोक कर पहिए की मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे के लिऐ रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार 11055 अप लोक मान्य तिलक मुम्बई गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे मिहरावां स्टेशन से गुजर रही थी तभी स्टेशन के गेट मैन द्वारा ट्रेन के गार्ड के एसएलआर कोच के पहिए से धुंआ निकलते देखा तो गेटमैन ने मिहरावां स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मिहरावां स्टेशन मास्टर ने यह सूचना खेतासराय स्टेशन मास्टर को दी। मानी हाल्ट पर तैनात गेट मैन ने भी इसकी पुष्टि की तो ट्रेन को खेतासराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टापेज न होते हुए भी रोकने का फैसला किया गया।

खेतासराय स्टेशन पर ट्रेन आधा घंटा रुकी रही। रेल कर्मियो द्वारा कोच का ब्रेक ठीक किया गया तब जा कर ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई।इस संदर्भ में स्टेशन अधीक्षक एचएम मीना ने बताया कि गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के एसएलआर कोच के पहिए जाम हो गए थे। इस कारण धुआं निकल रहा था। खेतासराय स्टेशन पर ट्रेन रोक कर इसे ठीक करने के बाद रवाना कर दिया गया।
















