जौनपुर : चोरी की तीन बाइक, दो मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : चोरी की तीन बाइक, दो मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
              सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत नहर के समीप बुधवार की तड़के सराय मोहद्दीनपुर चौकी प्रभारी रामदवर यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिसमें पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि वह अपने हमराह पारसनाथ यादव, नौशाद अहमद, रोहित साहू, राहुल मिश्रा, हिमांशु सिंह, अनुराग सिंह के साथ मुखबिर की सूचना पर बरौत नहर की पुलिया के समीप से मोटरसाइकिल चोर विनोद कुमार पुत्र रत्तीलाल 19 वर्षीय निवासी अतरडीहां थाना सरपतहां को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल व 2 स्मार्टफोन बरामद किया गया। उसके अन्य तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : बक्शा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : बिजली की न्यूनतम लागत का स्रोत है जीवाश्म ईंधन- डॉ. के. नामसिवायम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?