जौनपुर : चोरी की पिकअप नाले से हुई बरामद
# डीजल खत्म होने से वाहन चोर पिकअप नाले में ढकेल हुए फरार
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र स्थित धमौर गाँव के नाले में शनिवार को एक पिकअप गाड़ी लावारिस खड़ी पायी गयी। पड़ताल में पता चला कि पिकअप सुल्तानपुर से चोरी हुई थी और डीजल खत्म होने पर चोर उसे गड्ढे में धकेलकर भाग गए।

धमौर में गड्ढे में गिरी पिकअप की सूचना पर पहुँची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वाहन सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सेमरी बाजार निवासी संजय कसौधन के नाम से पंजीकृत है। वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से पिकअप को गढ्ढे से बाहर निकालकर थाने ले आया गया। यहाँ आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने पिकअप मालिक को सौंप दिया।

















