जौनपुर : छह प्रधानों सहित 13 लोगों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली में बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी जूही मिश्रा की तहरीर पर छह ग्राम प्रधानों सहित 13 लोगों के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है जालसाजी करके पात्रों के बजाय अन्य लोगों को योजना का लाभ दिलाया गया है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी जूही मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जनहित में चलाई जा रही कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 55 हजार रुपया निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों को शादी के लिए अनुदान दिया जाता है। इस योजना में दलालों के एक संगठित गिरोह द्वारा ऐसे अपात्र लोगों को शासकीय योजनाओं का अनुचित एवं नियम विरुद्ध लाभ लेने का प्रयास किया गया है। मौके पर जांच के बाद आरोप सत्य पाया गया। संबंधित ग्राम प्रधानों की भी इसमें संदिग्ध भूमिका पाई गई है।



















