जौनपुर : छात्रों ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विकास इंटर कालेज के एनसीसी के छात्रों ने शुक्रवार को रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का अनुपालन करने के लिए शपथ भी ली।प्रधानाचार्य डॉ अरविन्द कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज परिसर से रैली निकाली। स्थानीय बाजार में भ्रमण करने पश्चात छात्र पुनः कालेज परिसर में पहुंचे। रैली के दौरान छात्रों ने आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया।


















