जौनपुर : जल निकासी के विवाद में चटकी लाठियां, दस लोग हुए घायल

जौनपुर : जल निकासी के विवाद में चटकी लाठियां, दस लोग हुए घायल

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत धर्मदासपुर गांव में जल निकासी को लेकर शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से विजयपाल बिंद (59), संदीप (23), पुष्पा बिंद (23), सोमारी देवी (56), पूजा (18) तथा दूसरे पक्ष से बाबूराम बिंद (50), चंद्रशेखर (17), सूरज (20), निशा बिंद (21) तथा इंद्रावती देवी (46) घायल हो गईं।

सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोमारी देवी तथा सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमारी देवी को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही  है।
Previous articleजौनपुर : ट्रैक्टर के चपेट में आने से युवक घायल
Next articleजौनपुर : पुरानी रंजिश को लेकर सपा के सेक्टर प्रभारी को पीटा, टूटा हाथ-पैर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?