जौनपुर : जागरूकता से होगा टीबी का खात्मा

जौनपुर : जागरूकता से होगा टीबी का खात्मा

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                स्थानीय ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा गुरुवार को क्षय मुक्त भारत अभियान के तहत संस्था ने गोद लिए गए। 45 टीवी पेशेंट के लिए टीवी जागरूकता कार्यक्रम एवं पोषण के वितरण का आयोजन किया।कार्यक्रम में क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित किया गया। जिसमें चना, गुड़, सत्तू, बॉर्नविटा हॉरलिक्स भी दिए गए।

उन्हें स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां व परहेज भी बताए गए। साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर दूरदराज मरीजों के घर भी जाकर उनका हालचाल लिया गया और उन्हें पोषण किट वितरित किया गया। इस मौके पर संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : गैंगस्टर एक्ट में वांछित टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : रिहायशी छप्पर में लगी आग, आठ परिवारों का उजड़ा आशियाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?