34 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : जायसवाल समाज का चुनाव संपन्न, मनोज अध्यक्ष व उमेश महामंत्री निर्वाचित

जौनपुर : जायसवाल समाज का चुनाव संपन्न, मनोज अध्यक्ष व उमेश महामंत्री निर्वाचित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 कस्बे में बुधवार रात जायसवाल समाज की बैठक में मनोज जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया वहीं उमेशचंद्र जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर संस्था का संविधान भी तय किया गया।

कस्बे के पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर जायसवाल धर्मशाला पर बुधवार रात समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ।अध्यक्ष पद के दावेदारों में मनोज जायसवाल, उमेश चंद्र जायसवाल और रमेश चंद्र जायसवाल शामिल थे। काफी जद्दोजहद के बाद मनोज जायसवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। उमेश चंद्र को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष और महामंत्री मिल कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इससे पहले बैठक में संस्था के संविधान पर बृहद चर्चा हुई और नियम कानून तय किए गए। मंदिर की देख-रेख की व्यवस्था में मंदिर को न्यास बनाकर उसमें संभ्रांत लोगों को न्यासी बनाकर संविधान तय हुआ।

बैठक में अजीत आर्या, डॉ एसएल गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, देवी प्रसाद जायसवाल, दिनेश चंद्र जायसवाल, हरक चंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, अर्पित जायसवाल, आशीष जायसवाल, रविकांत जायसवाल, संदीप जायसवाल, युवा इकाई के अध्यक्ष शिवशंकर जायसवाल, आशा गुप्ता, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, अनीता जायसवाल आदि मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37248810
Total Visitors
976
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This