30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष रीता कश्यप ने कार्यकारिणी सहित लिया पद व गोपनीयता की शपथ

जौनपुर : जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष रीता कश्यप ने कार्यकारिणी सहित लिया पद व गोपनीयता की शपथ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            जेसीआई जौनपुर चेतना की नव निर्वाचित अध्यक्ष रीता कश्यप को निवर्तमान अध्यक्ष एचजीएफ मधु गुप्ता अध्यक्ष पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने 2021 की सचिव अभिलाषा श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, मीरा अग्रहरि सहित नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर के एक प्रमुख होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की चेयरमेन माया टंडन रहीं विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष व नगर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जेसीरेट शिवांगी गुप्ता और जेसीरेट जयंती श्रीवास्तव ने जेसी आस्था पाठ किया वहीं अध्यक्ष मधु गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी टीम को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

ऑनलाइन अधिक से अधिक कार्य करने का अवार्ड जेसी अभिलाषा श्रीवास्तव को दिया गया। आजा नचले व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की विजेता जयंती श्रीवास्तव को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। आउट स्टैंडिंग ग्रुप लीडर, ऑनलाइन सेल्फी कंपटीशन, ऑनलाइन मदर्स डे सेलिब्रेशन की विजेता जेसी रीता कश्यप को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रीता कश्यप द्वारा एक लकी ड्रा कराया गया जिसमें प्रथम मीरा अग्रहरि, द्वितीय कल्पना केसरवानी, तृतीय पुरस्कार शालिनी सिंह को मिला।

जेसीआई जौनपुर चेतना महिलाओं की एक सामाजिक संस्था है जिसका प्रमुख उद्देश्य जनहित से जुड़ा प्रत्येक कार्य करना व प्रशासन की मदद करना, प्रत्येक सामाजिक कार्यों को प्रशासन के सहयोग से संपूर्ण कराना ही चेतना का प्रमुख उद्देश्य है मुख्य अतिथि माया टंडन ने कहा कि जौनपुर चेतना महिलाओं की एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो महिलाओं के सशक्तिकरण की एक मिसाल है जो अपनी अलग पहचान बनाती है विशेष अतिथि मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जेसीआई जौनपुर चेतना के कार्यों की सराहना की कार्यक्रम का संचालन सचिव जेसी डॉली गुप्ता व फाउंडर प्रेसिडेंट जेसी मेघना रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से ममता गुप्ता, सोनी जायसवाल, अंजू जायवाल, रिजवान अनीता सेठ, पिंकी जायसवाल, मंजू जायसवाल, सुधा बैंकर, झांसी मिश्रा, शारदा गुप्ता, ममता गुप्ता, शिल्पी जायसवाल, इंदिरा जायसवाल, रेनू बैंकर्स, रिचा गुप्ता, निकिता, संगीता सेठ, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
Feb 23, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37236883
Total Visitors
728
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This