जौनपुर : जो गलतियां पूर्व में हुई हो उसे इस बार सुधारने की जरूरत- रंजन तिवारी प्रवासी

जौनपुर : जो गलतियां पूर्व में हुई हो उसे इस बार सुधारने की जरूरत- रंजन तिवारी प्रवासी

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के निगोह मंडल में भाजपा मंडल संगठन की बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया जिसमें संगठन के विस्तार के लिए और विधानसभा सीट को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिहार से आए रंजन तिवारी प्रवासी ने किया।

श्री प्रवासी ने कहा कि पिछली बार विधानसभा में सपा के कैंडिडेट की जीत हुई थी लेकिन इस बार कार्यकर्ता मतदाताओं को जागरूक करे और आगामी विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो जो गलतियां पूर्व में हुई हो उसे इस बार सुधारने की जरूरत है। रविवार को निगोह मंडल में हुई एक बैठक में मंडल अध्यक्ष के पी मिश्रा, बी डी तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, मंडल प्रभारी रमाशंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य शिव बहादुर यादव, कमलेश सिंह जी जिला मंत्री, बृजेश सिंह, निर्मला पटेल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा राजेश सिंह, चन्द्र शेखर सिंह बरेठी मंडल मंत्री, लालजी दुबे, दीपक पाण्डेय प्रभारी सांसद मीडिया, मेही लाल गौतम जिला मंत्री, रमेश चन्द्र मौर्य महामंत्री, विनोद तिवारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रमोद सिंह महामंत्री निगोह ने किया।
Previous articleजौनपुर : ‘बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड 2021’ से सम्मानित होंगे सैय्यद मो. मुस्तफा
Next articleजौनपुर : प्रधानपति पर दबंगई व मारपीट करने का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?