जौनपुर : ज्योति जायसवाल और अरुण यादव बने विजेता

जौनपुर : ज्योति जायसवाल और अरुण यादव बने विजेता

# पीयू में विवेकानंद जयंती पर आयोजित हुई भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय योजना भवन में भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भाषण प्रतियोगिता में ज्योति जायसवाल प्रथम, अंकित मिश्र द्वितीय, आस्था यादव, अंबुज विश्वकर्मा एवं सुंदरम दुबे को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अरुण यादव प्रथम, अश्वनी सिंह द्वितीय, सुंदरम दुबे, नीरज कुमार एवं श्रद्धा संजय गुप्ता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

विजेता सभी प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने सभी विजेता प्रतिभागियों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित किया और कहा कि आपका चरित्र इस ढंग से विकसित हो जिससे हर बच्चा स्वामी विवेकानंद बने और भारत के गौरव की पताका विश्व में फहराए।

स्वागत भाषण कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव एवं संचालन डॉ अजय कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ जगदेव ने किया। इस अवसर पर डॉ अवधेश कुमार मौर्य, डॉ विनय कुमार वर्मा, डॉ शशिकांत यादव, शारदानंद उपाध्याय, सर्वेश यादव, कयामुद्दीन खान, मुन्ना रावत, सत्यम सुंदरम मौर्य, सुमित सिंह, आस्था यादव, सुप्रिया सिंह, आँचल आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : बढ़ती महंगाई रोकने के लिए परिवर्तन जरूरी- तेजबहादुर मौर्य
Next articleजौनपुर : 24 मण्डलों के शक्ति केन्द्रों पर हुआ लाभार्थी सम्पर्क
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?