जौनपुर : डंफर की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, कई घरों की आपूर्ति ठप्प

जौनपुर : डंफर की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, कई घरों की आपूर्ति ठप्प

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत जोगियाना मोहल्ला के पास शुक्रवार की रात डंफर ने रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। धक्के से विद्युत पोल टूटकर गिर गया। इससे मोहल्ला के चार दर्जन से अधिक घरों की आपूर्ति ठप हो गई।

जानकारी के अनुसार रात्रि एक बजे के करीब एक बजे एक डंफर विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे विद्युत पोल तार समेत टूटकर धराशायी हो गया। टक्कर मारने के बाद डंफर चला गया। भोर होने पर मोहल्ले में अंधेरा देखने पर लोगों को जानकारी हुई। सुबह इसकी जानकारी विद्युत कर्मचारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारी लाइन ठीक करने में जुट गए।
Previous articleजौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में 5 लोग घायल
Next articleजौनपुर : सड़क हादसे में घायल युवक की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?