जौनपुर : डायट परिसर में धूमधाम से मनाया गया “आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह”
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में समस्त स्टाफ, प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया l यह कार्यक्रम संस्थान में 17 अगस्त तक अनवरत चलता रहेगा तथा इस दौरान समस्त प्रशिक्षुओं द्वारा आजादी से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर डायट प्राचार्य डॉ. सच्चिदानंद ने आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में समस्त प्रशिक्षुओं को बताया तथा देश में भाईचारा एकता व सौहार्द व समरसता तथा राष्ट्र के प्रति सामाजिक एकता एवम अखंडता को मजबूत करने और राष्ट्र के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहने के लिए संदेश दिया गया।


















