जौनपुर : डीआरएम ने किया शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

जौनपुर : डीआरएम ने किया शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुरेश कुमार सपरा ने मंगलवार को शाहगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अपनी विशेष सैलून ट्रेन से शाहगंज स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने यात्री व्यवस्थाओं, साफ सफाई और निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा भी साथ रहीं।
कैंटीन में खाद्य पदार्थों की निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट चेक करती टीम
डीआरएम एसके सपरा अपनी सैलून से मातहत सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा के साथ दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने साफ-सफाई व अन्य सुविधाओं की बारीकी से निरीक्षण किया मौके पर मौजूद मातहत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने बिना समय गंवाए प्लेटफार्म की साफ-सफाई, रनिंग रूम, फूड स्टॉल आदि का निरीक्षण किया। पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की प्रगति के बाबत जानकारी ली। इसके बाद उनकी सैलून फैजाबाद रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आरपी राम, प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : खुटहन में दो मंजिला इमारत में लगी आग, करीब 10 लाख के नुकसान का अंदेशा
Next articleजौनपुर : बोर्ड परीक्षा में अध्यापकों की सुदूर ब्लाकों में ड्यूटी पूर्णतः अनुचित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?