जौनपुर : डीएम की फोटो डीपी में लगाकर अफसरों से मांग रहा गिफ्ट

जौनपुर : डीएम की फोटो डीपी में लगाकर अफसरों से मांग रहा गिफ्ट

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की फोटो व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर किसी ने जनपद के एक खंड विकास अधिकारी से ऑनलाइन गिफ्ट मांगी है। जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो उक्त व्यक्ति की खोज में लग गए हैं। ऐसे में फोन करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया है।एक उच्चाधिकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति ने मैसेज से पहले बीडीओ से उनका हालचाल पूछा। फिर उनकी लोकेशन ली। बीडीओ ने मैसेज से बाजार में होने की बात बताई।

जिस पर उसने अमेजॉन पर ऑनलाइन भुगतान और बुकिंग करने के बारे में पूछा तो उन्होंने फोन कर जानकारी देने की बात कही। मैसेज करने वाले ने महत्वपूर्ण बैठक में होने का हवाला देते हुए फोन नहीं करने की बात कही। इसके बाद गिफ्ट बुक करने के लिए कह दिया। बीडीओ को डीएम द्वारा कुछ डिमांड किए जाने पर शक हुआ तो उसने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की फोटो युक्त डीपी का प्रयोग कर किसी फ्रॉड व्यक्ति द्वारा +91 70142 79601 नंबर से अधिकारियों/कर्मचारियों को व्हाट्सएप मैसेज किया जा रहा है। नंबर और व्यक्ति की जानकारी ली जा रही है।
Previous articleजौनपुर : हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार को उम्र कैद
Next articleजौनपुर : मछली मारने को लेकर हुए विवाद में आधे दर्जन गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?