जौनपुर : डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह बने प्रधानाचार्य, क्षेत्र में हर्ष की लहर
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह का माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा प्रधानाचार्य पद पर नेहरू इंटर कॉलेज पहाड़पुर सुबस उन्नाव में चयन होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह दुर्गदेव जनता इंटर कॉलेज गद्दोपुर में 24वर्षो से शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। अब इनका माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा प्रधानाचार्य पद पर चयन होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रिश्तेदारों, सगे संबंधियों व क्षेत्रीय लोगों ने फोन पर बधाइयां दी। इस खुशी के मौके पर अपनो ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। इस अवसर पर पं.अशोक कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, डॉ लाल प्रताप सिंह प्रधानाचार्य, डॉ अरविंद दुबे, उमेश कुमार सिंगरामऊ शांति भवन सिंगरामऊ, अशोक कुमार सिंह ग्राम प्रधान पूरारजवार, डॉ संजय सिंह, विपुल सिंह, अमित पाण्डेय, राजेश गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, हरिओम निगम, नन्हे गौतम सहित आदि लोग मौजूद रहे।
















