जौनपुर : तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                स्थानीय थाने की पुलिस भोगीपुर कठार समीप बार्डर प्रतापगढ़ से शफीक शेख पुत्र अब्बास शेख निवासी सराय परशुराम को बुधवार शाम एक नाजायज तमंचा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओ में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी पर छह नवम्बर 2019 में नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी भी की गई थी। गिरफ्तारी की टीम में उप निरीक्षक मुन्नी लाल कन्नौजिया, सिपाही ईश्वर कुमार, अजीत कुमार, हरेंद्र राजभर, पवन कुमार रहे।
Previous articleजौनपुर : रेलमंत्री का आश्वासन ! डोभी पर रुकेगी सुहेलदेव ट्रेन, खुलेगा टिकट आरक्षण केंद्र
Next articleवरिष्ठ समाजसेवी जेपी शुक्ला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?