जौनपुर : तालाब में डूबने से दो किशोर की दर्दनाक मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर से सटे आजमगढ़ जनपद के बिलारमऊ गांव में बुधवार की दोपहर तालाब में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद दोनों को निकालकर स्थानीय राजकीय चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।सुल्तानपुर जनपद के कलान गाँव निवासी शिवम (15) पुत्र राम अवध अपने मौसी के घर बिलारमऊ आया था।


















