जौनपुर : तिरंगा यात्रा बना सियासी टूल, भावी चेयरमैनों ने किया शक्ति प्रदर्शन

जौनपुर : तिरंगा यात्रा बना सियासी टूल, भावी चेयरमैनों ने किया शक्ति प्रदर्शन

# चेयरमैन पद के दावेदारों ने निकाली अपनी-अपनी तिरंगा यात्रा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा “हर घर तिरंगा अभियान” शाहगंज में सियासी ताकत के प्रदर्शन का जरिया बन गया है। आलम ये है कि अकेले शनिवार को कस्बे में तीन भाजपा नेताओं ने अलग-अलग अलग तिरंगा यात्रा निकाल कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। ये नेता आगामी निकाय चुनाव के लिए बतौर दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं। हालांकि इसका नतीजा यह हुआ कि पूरे कस्बे में जिधर भी देखो उधर तिरंगा ही दिख रहा है जो अच्छी बात है।

शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने दल बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों को तिरंगा बांटा। इसके बाद दोपहर 3 बजे योगीनाथ तिराहे से बाइक जुलूस निकाला गया, जो कि आजमगढ़ रोड स्थित होटल शाहगंज पैलेस पर समाप्त हुआ। जुलूस का आयोजन भाजपा नगर मंडल के बैनर तले हुआ, हालांकि नेतृत्व करने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रमुख रहे।

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष के टिकट की दावेदारी पेश कर रहे भाजपा नेता और सेवा भारती अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा रामलीला भवन चौक से निकलकर जेसीज चौक पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। जुलूस में विक्रम सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, मोहम्मद अब्बास, प्रवीण श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

वहीं समाजसेवी और मोदनवाल समाज के अध्यक्ष व भाजपा नेता अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में नटौली ग्राम सभा में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को झंडा वितरित किया गया और तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों युवा तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे और देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने सभी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों की जानकारी दी।
Previous articleजौनपुर : सूखी नहर से किसानों की बढ़ी मुश्किल, बादल भी ललचाकर निकल जा रहे
Next articleजौनपुर : दुर्गावती देवी कोचिंग सेंटर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अमृत महोत्सव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?