जौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
क्षेत्र के कुकुहा मोड़ पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव के निवासी राम लाल खैरवार बृहस्पतिवार को तड़के सुबह लगभग साढ़े छह बजे साइकिल से गौरा बादशाहपुर बाजार किसी कार्य हेतु आया हुआ था। साइकिल सवार जैसे ही गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर- आजमगढ़ मार्ग के कुकुहा मोड़ पर पहुंचा तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वृद्ध रामलाल खैरवार को टक्कर मार दिया।


















