जौनपुर : थानाध्यक्ष सुरेरी समेत चार पुलिस कर्मियों को शौर्य सम्मान

जौनपुर : थानाध्यक्ष सुरेरी समेत चार पुलिस कर्मियों को शौर्य सम्मान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              आतंक का पर्याय बने एक लाख के इनामी प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित के एनकाउंटर करने वाले थानाध्यक्ष समेत चार पुलिस कर्मियों को अब ईनाम मिला हैं। इन सभी जाबाज पुलिस कर्मियों को शौर्य सम्मान के लिए चुना गया है। जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।पुलिस महानिदेशक लखनऊ द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने किए जाने में विशिष्ट सेवा देने पर एक थानाध्यक्ष समेत तीन चार आरक्षियों को सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इन्हें पुलिस लाइन में सुबह साढ़े सात बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के हाथों सराहनी सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें वर्तमान समय में सुरेरी में तैनात थानाध्यक्ष श्रीप्रकार राय, क्राइम ब्रांच में तैनात मुख्य आरक्षी अमित कुमार राय, क्राइम ब्रांच में तैनात मुख्य आरक्षी भानु प्रताप सिंह, सरपतहा थाने में तैनात आरक्षी संजय सिंह का नाम शामिल हैं। ये सभी दिसंबर 2021 में सरपतहां थाने में तैनात थे। इन्होंने आतंक का पर्याय बन चुके एक लाख के इनामी बदमाश प्रशांत पांडे उर्फ़ कल्लू पंडित को सितंबर को सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवांह गांव स्थित झोखरिया बाग में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था,जो सुल्तानपुर जिले के कादीपुर का रहने वाला था। उसके खिलाफ महाराजगंज, जौनपुर, सरपतहां और अंबेडकरनगर के कई थानों में ढाई दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उसके खिलाफ सुल्तानपुर में 50 हजार और जौनपुर व अंबेडकरनगर में 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। क्रॉस फायरिंग में गंभीर रूप से घायल होने के बाद कल्लू पंडित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
Previous articleजौनपुर : आरके इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल कालेज ने निकाली तिरंगा यात्रा
Next articleजौनपुर : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?