जौनपुर : दर्दनाक हादसा ! ढलाई मशीन पलटने से एक राहगीर समेत चार की दर्दनाक मौत
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत जमदहां गांव में देर शाम मकान की ढलाई करने वाली मशीन ट्रैक्टर समेत खाई में पलट गई। मशीन के नीचे दबकर एक राहगीर और तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया।



















