37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर : दीपावली पर सेंट जेवियर्स स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर : दीपावली पर सेंट जेवियर्स स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
             दीपावली पर्व के अवसर पर सेन्ट जेवियर्स स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मस्तिष्क विकास के लिए सभी छात्रों को प्रतियोगिता का हिस्सा बनना चाहिए। कहा विद्यालय में सदैव किताबी शिक्षा के साथ शरीर और मस्तिष्क विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
दिया डेकोरेशन, रंगोली, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भारी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के निदेशक हिमांशु झा ने छात्रों को दीपावली के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। तत्पश्चात प्रतियोगिता में सफल रहे छात्रों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भारी संख्या में छात्र, अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37431078
Total Visitors
584
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This