जौनपुर : दुधमुंहे बच्चे को लेकर पति फरार, घर के बाहर लगाया ताला

जौनपुर : दुधमुंहे बच्चे को लेकर पति फरार, घर के बाहर लगाया ताला

# तीन दिन से अपने बच्चे के लिए तड़प रही मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के एक गांव में एक पति अपनी पत्नी को घर से बाहर कर ताला लगाने के बाद दुधमुंहे बच्चे को लेकर फरार हो गया। अपने दुधमुंहे बेटे को स्तनपान कराने के लिए दुमुंहे बच्चे की मां तीन दिन से भूखी प्यासी घर के दहलीज पर तड़प रही है। पुलिस उसके पुत्र को वापस कराने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार मवईं गांव की अंजू चौहान के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा अनंत चार वर्ष और छोटा बेटा आयोग 12 माह का है। आरोप है कि उसके पति और सास ससुर दहेज को लेकर अंजू पर दबाव बना रहे थे। तीन दिन पहले ससुराल वाले घर में ताला लगाने के बाद उसके दुधमुंहे बच्चे समेत दोनों बेटों को लेकर घर से फरार हो गये। तीन दिन से अंजू गांव के कुछ लोगों के सहयोग से घर के बाहर रह रही है। अपने मासूम बेटे को न पाकर वह परेशान है। घर के दहलीज पर बैठी मां अपने दोनों बेटों के लिए तड़प रही है। उसने बेटों को पाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह का कहना है कि प्रकरण की जानकारी हुई है। मामला पारिवारिक विवाद है। महिला के सुसराल वालों से उसके पुत्रों को वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Previous articleसुल्तानपुर : कवि जटायु की रचनाएं हैं लोक चेतना से भरी हुई- अंजनी कुमार सिंह
Next articleजौनपुर : ग्राम रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?