जौनपुर : द्रौपदी मुर्मू के महामहिम बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक जीत का निर्णय आते ही कल सांयकाल से ही भाजपा परिवार में उत्सव और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है, जगह जगह अनुसूचित जाति-जनजाति बस्तियों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ जीत जश्न मनाया।

इस क्रम में भाजपा जौनपुर की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने नगर मंत्री विमला निषाद के नेतृत्व में जोगियापुर के निषाद बस्ती में अनुसूचित समाज की सैकड़ों महिलाओं के साथ माननीया नव निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दिया और मिठाईयाँ बाँट कर एवं केक काटकर खुशियां मनाई। द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जिले के सभी मंडलों में महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति महिलाओ के बीच मे जाकर लोग गाजे बाजे ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई।



















