30.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : नहीं रहे समाजसेवी भूपनारायण सिंह, लगा शोक व्यक्त करने वालों का तांता

जौनपुर : नहीं रहे समाजसेवी भूपनारायण सिंह, लगा शोक व्यक्त करने वालों का तांता

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के गजेंद्रपुर गॉव निवासी समाजसेवी भूप नारायण सिंह (78) नहीं रहे। उन्होंने शुक्रवार की रात लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान अपने जीवन की अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्रीयजनों में शोक की लहर छा गयी। वह गम्भीररूप से असाध्य बीमारी से ग्रसित   थे।

उनका उपचार विगत एक पखवारे से उक्त अस्पताल में चल रहा था। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। वह ईंट भट्ठा व्यवसायी बबलू सिंह के बड़े पिताजी थे। जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप उर्फ नाटे सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा गरीबों, मजलूमों तथा जरूरतमन्दों की निःस्वार्थ हितकारी सेवा को भुलाया नहीं जा सकता। समाज में उनका सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व था। स्व सिंह के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके पार्थिव देह की अंत्येष्टि पिलकिछा घाट के गोमती तट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र प्राचार्य डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37182448
Total Visitors
671
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This