32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : नाबालिग के अपहरण व पाक्सो एक्ट में दो गिरफ्तार

जौनपुर : नाबालिग के अपहरण व पाक्सो एक्ट में दो गिरफ्तार

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   स्थानीय पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने व छेड़खानी के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि एसआई सुरेश कुमार सिंह व उनके हमराहियों ने किशोरी के बहला-फुसलाकर अगवा करने व पाक्सो एक्ट के आरोपित अंकुश निवासी चैनपुर को शुक्रवार की शाम बसरहीं बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसआई मंजीत कुमार व उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के आरोपित कौशलेंद्र प्रताप सिंह निवासी सराय केवट को बेलवार बाजार से गिरफ्तार कर लिया। जरूरी लिखा-पढ़ी कर पुलिस ने आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420803
Total Visitors
367
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This