21.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : नाली के विवाद में हुई मारपीट, 14 लोग घायल

जौनपुर : नाली के विवाद में हुई मारपीट, 14 लोग घायल

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के करमही गांव में शनिवार की रात को पानी बहाने के विवाद में मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने आयी।जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव में एक महीने पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोटे से एक बड़ी पक्की नाली बनवायी गयी थी।

गांव के निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ विनोद यादव पुत्र शंकर यादव उसी नाली में अपने घर का पानी निकालने के लिए शनिवार को चैंबर बनवा रहा था। चैंबर बनाते समय दिन में ही दोनों पक्षों में जमकर कहा सुनी हुई थी। रात को करीब आठ बजे दोनों पक्षों में एक बार फिर गाली गलौज होने लगा। देखते देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में बीच-बचाव करने वाले लोग भी घायल हुए। मारपीट में एक पक्ष के वीरेन्द्र उर्फ विनोद यादव, अम्बरीष यादव, पप्पू यादव, प्रेमशीला, मलौता देवी, शंकर यादव, राहुल यादव तथा आकाश यादव घायल हुए है। जिनमे से पांच लोग बीच-बचाव करने वाले घायल हुए। दूसरे पक्ष के लालमन यादव, पिंटू यादव तथा कल्लू यादव घायल हो गए। घायलों मे एक की हालत गंभीर बनी हई है। इस संदर्भ मे पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि दोनो पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उचित कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37178067
Total Visitors
569
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This