32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : नोडल टीचर्स का बीआरसी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जौनपुर : नोडल टीचर्स का बीआरसी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  बीआरसी पर शनिवार को विकास क्षेत्र में चलाए जा रहे समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा के चयनित नोडल टीचर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया।ब्लाक एआरपी तथा प्रशिक्षक सुशील उपाध्याय ने उक्त सन्दर्भ में बताया कि विकास क्षेत्र के चयनित 61 शिक्षकों को इस प्रशिक्षण के माध्यम से दिव्यांग बच्चो की शिक्षा दीक्षा में आने वाली कठिनाईयों तथा उनके समाधान के बारे में बताया गया।

उन्होंने बताया कि विशिष्ट आवश्यकता वाले इन बच्चों के मन को पढ़ना, उनके अंदर छिपे विशेष कौशल की पहचान करना तथा उसी के अनुरूप उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का गुरुतर भार गुरुजनों पर होता है। सामान्य बच्चो की अपेक्षा इन बच्चों को पढ़ने के लिए बाल मनोविज्ञान का सम्यक ज्ञान अत्यावश्यक होता है।यह बच्चे दया नहीं अपितु स्नेह के पात्र हैं। जिनके साथ केवल ही शिक्षक नहीं बल्कि एक सच्चे साथी की भूमिका में व्यवहार करते हुए इनका समग्र विकास किया जा सकता है।

प्रारम्भ में इंटिनरेंट टीचर शैलेन्द्र सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया गया।शिक्षकों ने समवेत स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।प्रमुख रूप से विवेक सिंह, राम जीत यादव, आर पी यादव वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420374
Total Visitors
345
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This