जौनपुर : न्यायाधिकारी ने खेतासराय थानेदार को लगाई फटकार, जारी की नोटिस

जौनपुर : न्यायाधिकारी ने खेतासराय थानेदार को लगाई फटकार, जारी की नोटिस

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी ने मारपीट के मामले में अभियुक्त को गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं जाने के लिए खेतासराय थानाध्यक्ष को फटकार लगाई है। न्यायालय ने पूछा है कि कोई अपराधी अगर थाने की सीमा से बाहर चला जाए तो क्या पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करेगी? अदालत ने नौ दिसंबर तक अपने जवाब के साथ थानाध्यक्ष को उपस्थित रहने का आदेश दिया है ।
जानकारी के मुताबिक मारपीट के एक मुकदमे में अभियुक्त गुरैनी निवासी रामपलट पुत्र राम अवध के खिलाफ शाहगंज ग्राम न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस पर थानाध्यक्ष ने ग्राम न्यायालय को दी गई आख्या में बताया कि अभियुक्त छह महीने से मुंबई में है। इस पर अदालत ने कहा कि ऐसा लग रहा कि थानाध्यक्ष अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं हैं और जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं।
अदालत ने थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि अगर हत्या के मामले का कोई अभियुक्त भागकर दिल्ली या थाना क्षेत्र की सीमा से बाहर चला गया हो तो क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? न्यायाधिकारी दिनेश कुमार दिवाकर ने कड़े शब्दों में कहा कि थानाध्यक्ष ने न्यायालय को गुमराह किया है। अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया। न्यायाधिकारी ने पूछा कि इसके चलते थानाध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों न की जाए?
Previous articleजौनपुर : कोचिंग से घर जा रही छात्रा को पिकअप ने कुचला, दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : मियांपुर हत्याकांड में दोहराया गया क्राइम सीन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?