जौनपुर : न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

जौनपुर : न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

# मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई थी मौत

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 
             कोतवाली क्षेत्र के महुआरी गांव में एक युवक की मारपीट कर की गयी हत्या के बाद पुलिस द्वारा कोई मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस हत्या सहित आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही‌ है।महुआरी निवासी खन्जाटी ने  न्यायालय में इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र राहुल पड़ोस के सुदर्शन कुमार की इसी वर्ष 26 मई को बारात में वाराणसी गया हुआ था। जो 27 मई को वापस आ रहा था कि रास्ते में बेहड़ा बराई गेट के पास सुदर्शन के रिश्तेदार सन्नी और हनुमान ने मेरे पुत्र राहुल से कहा-सुनी कर लिया।
उसके बाद सुदर्शन और उनके रिश्तेदारों ने मिलकर मेरे पुत्र राहुल‌ को‌ मारपीट कर अधमरा कर दिया। सूचना मिलने पर उसे लेकर हम लोग थाना पंहुचे जहां पुलिस ने यह कहते हुए भगा दिया कि‌ पहले इलाज कराओ। उसके बाद हम सभी राहुल को वाराणसी के लक्ष्मी हास्पिटल एंड ट्रामा सेन्टर में भर्ती करवाया। जहां वह बार बार कोमा में चला जाता। इलाज के दौरान ही उसकी पांच जुलाई को‌ मौत हो‌ गयी। जिसके बाद वह शव को लेकर केराकत कोतवाली पंहुचे जहां पुलिस‌ ने कुछ लिखा पढ़ी की और दबाव डलवाकर दाह संस्कार करवा दिया। शीर्ष अधिकारियों के सूचना के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं‌ हुआ। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।
Previous articleकूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराने के आरोप में आठ नामजद
Next articleजौनपुर : जीवन में आयुर्वेद को अपनाएं, प्रकृति से हों करीब- डॉ. धर्मराज पाण्डेय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?