25.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : न्यायालय परिसर एंव जिला कारागार में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जौनपुर : न्यायालय परिसर एंव जिला कारागार में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जनपद न्यायालय परिसर तथा जिला कारागार, जौनपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया   गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा निर्गत प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन एवं संरक्षण में सेशन्स हाऊस व जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर में योग दिवस मनाया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर विकास, सिविल जज सीडी जौनपुर प्रबोध कुमार वर्मा द्वारा जिला कारागार, जौनपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेल अधीक्षक एसके पाण्डेय, जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया, डिप्टी जेलर राजकुमार व जेल विजिटर्स एवं जेल पीएलवी गण तथा बन्दियों के साथ योग कर योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर योग गुरू द्वारा बताया गया कि योग मनुष्य को दीर्घायु प्रदान करता है, योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37201481
Total Visitors
730
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This