जौनपुर : पंचायत के दौरान मनबढ़ों ने पिता-पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मई में सोमवार को सुबह दस बजे पंचायत के दौरान मनबढ़ों ने पिता और उसे दो पुत्र को पीटकर लहुलुहान कर दिया। घायलों का उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घायल की जांच पड़ताल में जुट गई है।
भुलई प्रजापति के पड़ोस में सोमवार को रात बारात आई थी। द्वारचार के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर घराती व बारातियों में विवाद हो गया। सुबह जब बारात चली गई तो दोनों पक्ष आपस मे सुलह समझौते के लिए एकजुट हुए। आरोप है कि इसी दौरान मारपीट हो गई, जिसमें अरविंद प्रजापति (20), भुलई प्रजापति (58) और राजू प्रजापति (27) को मनबढ़ों ने मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया। घायलावस्था में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।